सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस का ट्वीट वायरल, ...वरना आप भी कोहली की तरह शून्य पर आउट हो जाओगे
नई दिल्ली
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पहले मैच में टीम इंडिया की शर्मनाक हार हुई है। इंग्लैंड ने आठ विकेट से ये मुकाबला अपने नाम किया है। पहले टी20 मैच में कप्तान विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए। कोहली के आउट होने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर मजेदार ट्वीट किया है। उत्तराखंड पुलिस ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कोहली की फोटो लगाई है। ये तस्वीर आज के ही मैच की है। कोहली आज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उत्तराखंड पुलिस ने लिखा, हेलमेट लगाना ही काफ़ी नहीं है! पूरे होशोहवास में गाड़ी चलाना ज़रूरी है,वरना कोहली की तरह आप भी ज़ीरो पर आउट हो सकते हैं।' उत्तराखंड पुलिस का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया में अब तक ये ट्वीट साढ़े चार हजार बार रिट्वीट हो चुका है। यूजर्स उत्तराखंड पुलिस को क्रिएटिव पुलिस बता रहे हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में जब टीम का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, रोहित शर्मा को आराम दिया गया था, जबकि शिखर और केएल राहुल ने ओपनिंग की। ये दोनों ही बल्लेबाज फेल रहे। इतना ही नहीं, कोहली भी बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद क्रिकेट फैंस ने भारतीय कप्तान को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

पाठको की राय